फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में डीजीपी की नियुक्ति का विवाद जाएगा सुप्रीम कोर्ट, सीएम ने माना नाराज मुस्तफा का आग्रह

Sat, 09 Feb 2019 10:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता
विज्ञापन
पंजाब में डीजीपी के पद पर अपने से जूनियर अधिकारी दिनकर गुप्ता की नियुक्ति के खफा डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में यूपीएससी के फैसले को चुनौती देंगे। वहीं मुख्यमंत्री से की गई अपील के बाद मुस्तफा को नशे के खिलाफ गठित एसटीएफ के प्रमुख पद से हटा दिया गया। अब वे केवल पंजाब मानवाधिकार आयोग के डीजीपी का पदभार ही संभालेंगे।
विज्ञापन


दरअसल नियमानुसार किसी जूनियर अधिकारी को उच्च पद पर आसीन किए जाने की स्थिति में सीनियर अधिकारी उन्हें रिपोर्ट नहीं करते। मोहम्मद मुस्तफा और दिनकर गुप्ता के बीच भी यही स्थिति बनी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुस्तफा का आग्रह मानते हुए उन्हें एसटीएफ के पदभार से मुक्त कर दिया, क्योंकि इस पद पर रहते हुए मुस्तफा को डीजीपी दिनकर गुप्ता को रिपोर्ट करनी पड़ती।

वहीं पंजाब मानवाधिकार आयोग के डीजीपी के रूप में वे सीधे सरकार को रिपोर्ट करेंगेमोहम्मद मुस्तफा ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने यूपीएससी द्वारा तैयार पैनल संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। जैसे ही यह दस्तावेज उन्हें मिल जाएंगे, वे यूपीएससी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुस्तफा इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं कि यूपीएससी ने डीजीपी पद के लिए पैनल घोषित करते हुए उनकी सीनियोरिटी को ध्यान में क्यों नहीं रखा। इसके अलावा यूपीएससी ने 1984 बैच के अधिकारियों को अनदेखा कर 1987 बैच के अधिकारियों को ही तरजीह दी। उधर, डीजीपी पद के एक अन्य दावेदार आईपीएस अधिकारी संजीव चट्टोपाध्याय इन दिनों शहर में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ लौटने के बाद इस संबंध में दस्तावेजों की पड़ताल करेंगे। अगर जरूरी हुआ तो मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

डीजीपी रैंक के पांच अधिकारियों समेत 10 का तबादला

पंजाब के नए पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने अपनी नियुक्ति के दूसरे ही दिन पांच डीजीपी रैंक के अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके तहत डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा से एसटीएफ चीफ का पद वापस ले लिया गया लेकिन उन्हें पीएचआरसी का डीजीपी बनाए रखा गया है। एसटीएफ चीफ का कार्यभार नए डीजीपी ने तब तक अपने पास रखा है, जब तक गुरप्रीत कौर दियो अवकाश से नहीं लौटतीं।

गुरप्रीत कौर एसटीएफ में एडीजीपी के रूप में पदभार संभालेंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी वीके भावरा को डीजीपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है। यह पदभार अब तक नए डीजीपी दिनकर गुप्ता के पास था। खास बात यह भी है कि यूपीएससी द्वारा भेजे पैनल में वीके भावरा भी डीजीपी पद के दावेदार थे। उनके अलावा हरदीप सिंह ढिल्लों को चेयरमैन पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन और जसमिंदर सिंह को डीजीपी रेलवे नियुक्त किया गया है। यह सभी अधिकारी एडीशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) को रिपोर्ट करेंगे।

एमके तिवारी को भी डीजीपी कम एमडी पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन बनाया है। आईपीएस सहोता को एडीजीपी पीएपी जालंधर और कुलदीप सिंह को एडीजीपी आईटी एंड टी लगाया गया है। जतिंदर सिंह औलख को आईजी इंटेलिजेंस के साथ-साथ आईजी हेडक्वार्टर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि हरदयाल सिंह मान को डीआईजी इंटेलिजेंस लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें