फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री ने फिर नेहरू पर किया विवादित ट्वीट

Tue, 29 Dec 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को फिर सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधा। इस बार उनके निशाने पर केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं थे बल्कि उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और फिरोज गांधी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


विज ने जवाहर लाल नेहरू पर ट्वीट किया कि- असहिष्णुता के जनक जवाहर लाल नेहरू ही थे। उन्होंने आगे लिखा - जवाहर लाल नेहरू ने इंदिरा गांधी और फिरोज खान की शादी को तब तक स्वीकार करने से इनकार कर दिया था जब तक फिरोज खान अपने नाम के साथ उपनाम गांधी लगाकर फिरोज खान से फिरोज गांधी नहीं बन गए थे।

विज के इस ट्वीट पर हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्त्रिस्या नहीं आई है लेकिन नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर विज का यह पहला तीखा वार है। हाल के दिनों में वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें