बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के विधायक राशिद के चेहर पर सोमवार को दिल्ली में स्याही फेंके जाने पर बाबा रामदेव ने दिया विवादास्पद बयान। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने से प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।
बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के विधायक राशिद के चेहर पर सोमवार को दिल्ली में स्याही फेंके जाने पर प्रतिक्रिया के तौर पर उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को भड़काना अपराध है। ऐसे में उनके चेहरे पर स्याही की बजाए पत्थर भी फेंक दिया जाता तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
हरियाणा के हिसार में पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि आध्यात्मिक व धार्मिक तौर पर गाय राष्ट्रीय पशु है और इसे संवैधानिक तौर पर भी राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। देश में गौहत्या नहीं होनी चाहिए।
गौहत्या के नाम पर मानवता की हत्या भी न हो। देश के करोड़ों लोग गाय की पूजा करते हैं। ऐसे में गाय की हत्या कर खून बहाना पूरी तरह से गलत है।
प्रधानमंत्री को देश में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग दिल के साफ होते हैं। बीफ के सवाल पर सीएम मनोहरलाल के दिल में ऐसा कुछ नहीं था।