फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादास्पद ‘कौम दे हीरे’ यू-ट्यूब पर रिलीज

Sat, 30 Aug 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादास्पद फिल्म ‘कौम दे हीरे’ पाबंदी के बावजूद शुक्रवार को इंटरनेट पर रिलीज हो गई। फिल्म को यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया और सैकड़ों लोगों ने इसे देख भी लिया। फिल्म के डाउनलोड किए जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फिल्म के इंटरनेट पर अपलोड होने की सूचना मिलते ही प्रदेश में सक्रिय खुफिया एजेंसियों ने केंद्र को सूचित कर दिया। इसके बाद इसे यू-ट्यूब से हटा दिया गया। पंजाब पुलिस के एडीजीपी स्तर के एक अधिकारी के अनुसार, फिल्म पर प्रतिबंध केंद्र सरकार ने लगाया है और इससे संबंधित आगे भी सारी कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से ही की जानी है।

इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया गया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बिक्रम सिंह चौधरी व भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किए जाने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में हालात बिगड़ने की आशंका

खुफिया एजेंसियों ने भी इस फिल्म के रिलीज होने से पंजाब में हालात बिगड़ने की आशंका जताई थी। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म रिलीज न करने संबंधी आदेश जारी किए और सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी थी लेकिन अब यह फिल्म इंटरनेट पर आने के बाद लोगों की पहुंच से दूर नहीं रह गई है।

इस तरह हुआ खुलासा
फिल्म से संबंधित यू-ट्यूब का लिंक एक न्यूज वेबसाइट पर अपलोड हो गया। इसके बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। माना जा रहा है कि यह विदेश से अपलोड की गई।

सेंसर बोर्ड के प्रतिबंध के बाद इंटरनेट तक फिल्म 'कौम दे हीरे' के पहुंचने और इंटरनेट पर अपलोड होने की जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें