फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली सरकार के विवादित पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल, तीन घंटे बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे संदीप वाल्मीकि
विज्ञापन

पृष्ठभूमि पता चलते ही भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र जारी कर निकाला

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। पंचकूला में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। सीएम के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगी। इसकी भनक मिलते ही भाजपा व सीएम हाउस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संदीप को पार्टी से बाहर निकाल दिया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी। तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा। संदीप शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में लगे थे आरोप
संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें