फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व विधायक व जजपा के पूर्व महासचिव कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रानियां के पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व महासचिव मोहित ग्रोवर समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ रिटायर्ड आईएएस विकास यादव, राजेश कोना (पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, पंचकूला) भी पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी नेताओं को पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस दौरान हुड्डा ने कर्मचारी प्रमोशन और 1800 ग्रेड-पे की मांग को लेकर रैली करने के लिए पंचकूला में जुटे हजारों ग्रुप-डी कर्मचारियों को हिरासत में लेने की निंदा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों की मांगों को मानने के साथ उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें