फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: पंजाब में 16 फरवरी को बसों का चक्का जाम, हड़ताल में शामिल होंगे रोडवेज-पनबस व PRTC के ठेका कर्मी

Sat, 10 Feb 2024 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

16 फरवरी को अगर पंजाब में आप बस से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जानकारी जरूर कर लें। दरअसल, इस दिन प्रदेश में बसों का चक्का जाम रहेगा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियनों के भारत बंद में शामिल होने का एलान किया है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 16 फरवरी को बसों का चक्का जाम रहेगा। पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान में शामिल होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यूनियन के प्रधान हरकेश विक्की ने बताया कि पहले जत्थेबंदी ने 13 फरवरी से तीन दिनों तक हड़ताल करने का फैसला लिया था लेकिन शुक्रवार को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ जत्थेबंदी की पैनल मीटिंग हुई। इसमें सरकार ने जत्थेबंदी की मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है। इसके बाद जत्थेबंदी ने 13 फरवरी से की जाने वाली हड़ताल को वापस ले लिया है। अब इन तीन दिन आम दिनों की तरह बसें चलेंगी।

उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी की प्रमुख मांगों में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने और तनख्वाहों में वृद्धि करना शामिल है। सरकार ने इस पर गौर किया और फैसला लिया है कि डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट के अधीन एमडी पीआरटीसी व अन्य को शामिल कर एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सभी पहलुओं को जांच करेगी। इसके बाद एक महीने के अंदर वेतन में वृद्धि कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं ठेका मुलाजिमों की मांग थी कि नौकरियों से निकालने की खराब शर्तों को रद्द कर सर्विस रूल बनाए जाएं। पनबस और पीआरटीसी के ब्लैक लिस्ट मुलाजिमों को एक हफ्ते में बहाल किया जाए। पनबस व पीआरटीसी में नई बसें शामिल की जाएं। इसके अलावा छोटी-छोटी शिकायतों पर मुलाजिमों को परेशान करने की नीति छोड़ी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें