शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 150 से अधिक कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री ऑप्रेटर रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर एकजुट हैं।
रविवार को भी कांट्रेक्ट टीचर्स ने सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में 100 से अधिक कंप्यूटर टीचर्स ने छठे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी।
यूटी कैडर एजूकेशनल इंप्लाइज यूनियन स्वर्ण सिंह कंबोज भी कंप्यूटर टीचर्स के समर्थन में धरने पर बैठे। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें भी पंजाब सर्विस रूल्स के तहत रेगुलर किया जाए।
उधर, इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी विरोध प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहर के सरकारी स्कूलों में तैनात कंप्यूटर टीचर्स की नियुक्ति स्पिक के माध्यम से ठेके पर की गई है।
विभाग नियमों का हवाला देते हुए रेगुलर करने से साफ इंकार कर रहा है।