फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही बिजली बिलों में छूट

Sun, 21 Sep 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समय पर बिलों की अदायगी करने वाले उपभोक्ताआें को निगम की ओर से वार्षिक बिलों में दी जाने वाली छूट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं शहरी क्षेत्र उपभोक्ताओं को पिलर बॉक्स मीटर योजना के तहत दी जाने वाली 20 प्रतिशत छूट से महरूम होना पड़ा रहा है। ईमानदार उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के बजाय निगम ऐसे उपभोक्ताओं से कॉलोनियों के बाहर चेक मीटर लगाकर चोरी का एवरेज बिल भी डालने का प्रयास कर रहा है।

बिजली निगम की ओर से चोरी रोकने के लिए शहर में पिलर बॉक्स योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत घर से बाहर पिलर पर मीटर लगवाने के वाले उपभोक्ताओं को निगम की ओर से वार्षिक बिलों में 20 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


वहीं समय पर बिलों का भुगतान करने वाले को अलग से 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया था। लेकिन अब पिछले काफ ी लंबे समय से उपभोक्ताओं को मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट उन तक नहीं पहुंच रही है।

निगम अब शहर की सभी कॉलोनियों में सिंगल प्वांइट सप्लाई मीटर के तहत ईमानदार उपभोक्ताओं को पर दोहरा बोझ डालने की योजना बना रहा है। पहली से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं पर यह दोहरा बोझ होगा।  

निगम की ओर से चोरी रोकने और बकाया की वसूली के लिए शहर में पिलर बॉक्स योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत निगम की ओर से शहरी उपभोक्ताओं के मीटरों को घरों से बाहर पिलर पर लगाया जाना था।

निगम की ओर से घर से बाहर मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को वार्षिक बिलों में 20 प्रतिशत की छूट और समय पर बिलों का भुगतान करने वाले ईमानदार उपभोक्ताओं का अलग से 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया था। लेकिन  पिछले दो सालों से एजेंसी के पास बिलिंग टेंडर आने के बाद उपभोक्ताओं को छूट मिलनी बंद हो गई है।

एजेंसी को बिलिंग का कार्य मिलने बाद उपभोक्ताओं को बिलों में छूट मिलनी भी बंद हो गई है। इससे ईमानदार उपभोक्ताओं का हर माह अच्छा खासा झटका लग रहा है। बिजली निगम उपभोक्ताओं को छूट देने की बजाए सिंगल प्वाइंट सप्लाई मीटर योजना के तहत झटका देने की कवायद में हैं।

पिलर बॉक्स योजना के तहत निगम की ओर से शहर के कुल 46 हजार कनेक्शनों में से करीब 26 हजार घरों से बाहर निकालकर खंभों पर लगाए थे। निगम की योजना अधर में लटकने से योजना के तहत मिलने वाली छूट से महरूम रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर की सभी कॉलोनियों से शेष रहे मीटरों का भी घरों से बाहर पिलर पर लगाया जाएगा। उसके बाद ही उपभोक्ताआें को योजना का लाभ मिल पाना संभव है। बिलों में आ रही शिकायतों के लिए एजेंसी संबंधित एजेंसी से बात की जाएगी।
देवव्रत शर्मा, संचार अधीक्षक बिजली निगम पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें