पानीपत। दुकानदार से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे दो बाइक सवारों को
लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौंपने से पहले लोगों
ने लुटेरों की खूब खबर ली।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई
जारी थी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम ताऊ देवी मार्केट स्थित
भंडारी ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशन के मालिक सुरेंद्र अपने कारिंदे अनिल के साथ
दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रुपयों से भरा थैला भी उनके पास
था।
जब वे रेलवे रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो लोगों ने उनसे
छीनाझपटी की और रुपयों से भरा थैली छीन कर भागने लगे। वे रेलवे रोड की ओर
भाग रहे थे।
दुकानदार के शोर मचाने पर अन्य लोगों ने युवकों का
पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया। लोगों ने पहले तो उनकी खूब
धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।