फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: समालखा में आईटीआई का निर्माण जून से, दादरी में महाविद्यालय बनाने की मिली जगह

Fri, 15 Dec 2023 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि दादरी शहर में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 8 एकड़ 6 मरला भूमि एचएसवीपी से उपलब्ध करवा दी गई है, जिसे चिन्हित कर उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरु हुआ। इस दौरान विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने समालखा में आईटीआई निर्माण से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर उच्चतर शिक्षा मूलचंद शर्मा ने बताया कि गांव चुलकाना में आईटीआई का निर्माण जून 2024 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चुलकाना द्वारा प्रस्तावित 40 कनाल 13 मरला भूमि की स्वीकृति दी जा चुकी है। आईटीआई भवन बनवाने का अनुमानित खर्च 15.09 करोड़ रुपये है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

दादरी में महाविद्यालय के लिए जगह उपलब्ध

उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि दादरी शहर में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 8 एकड़ 6 मरला भूमि एचएसवीपी से उपलब्ध करवा दी गई है, जिसे चिन्हित कर उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी। इस संबंध में विधायक सोमबीर ने सवाल पूछा था। महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए वास्तुकला विभाग इसका नक्शा तैयार करेगा और पीडब्ल्यूडी भवन व सड़के बनाएगा।

बाढ़ से नुकसान की जानकारी मिलने पर अब भी मिलेगा मुआवजा

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जुलाई 2023 में आई बाढ़ से अगर किसी व्यक्ति के मकान को नुकसान हुआ है तो वह अब भी जिला के उपायुक्त को लिखित में अपील दे सकता है। अगर जांच के बाद नुकसान की रिपोर्ट सही पाई गई तो भरपाई की जाएगी।

पलवल के खारे पानी की समस्या जल्द होगी दूर

पलवल विधायक दीपक मंगला ने अपने शहर के खारे पानी की समस्या उठाई। इस पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि पलवल के कुछ क्षेत्रों में भूमिगत जल की कठोरता तय सीमा से अधिक मिली है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के आसपास रैनीवेल योजना के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इस पर 20 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। यह कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। इसमें 14 बोर किए गए हैं और 10 एमएल डी क्षमता के 6 रेनीवेल भी लगाए जाने की आवश्यकता है। इससे पलवल के आसपास की समस्या दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें