फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मनीमाजरा में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों के निवास पर आयोजित रणनीतिक बैठक की। इसमें सांसद मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बूथ समिति सदस्यों और बीएलए साथियों की उपस्थिति ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोगों के मताधिकार को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने इसे आम जनता को मतदान अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है। हर बूथ पर मजबूत समितियां गठित कर उन्हें सक्रिय रखना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी समर्थक का नाम सूची से न कटे।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मनीमाजरा में संगठन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां पहुंचा रहे हैं।
सांसद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
सांसद मनीष तिवारी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 125 करोड़ रुपया नगर निगम के खाते से गायब हो गया और किसी को कानों-कान खबर ही नही है, क्योंकि कोई जबाव देही नहीं है। मनीमाजरा में 24 घंटे पानी के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। वह फेल होकर जर्जर हो गया और लोगों को गंदा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें