फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के मायने

Thu, 16 Oct 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से रूबरू होंगे। पंजाब का सह प्रभारी हरीश चौधरी ने इस कार्यक्रम की इबारत लिखी है, इसका मकसद प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा को मजबूत बनाना है। लिहाजा बाजवा गुट इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने की कोशिश में है।
विज्ञापन


उधर, लोकसभा में कांग्रेस के उपन नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट भी पूरी तैयारी में है। अगर राहुल की सभा में मौका मिला तो कैप्टन समर्थक कुछ लोग प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठा सकते हैं। राहुल गांधी सुबह पहले ब्लॉक व जिला प्रधानों के साथ मीटिंग करेंगे।

जिसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों, सांसदों और एआईसीसी मेंबरों के साथ लंच करेंगे। उसके बाद विधायकों, पूर्व विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से रूबरू होंगे। आखिर में वे किसान सेल के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक मीटिंग के प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा के विरोधियों पर पैठ जमाना

बाजवा ने राहुल को बुलाकर विरोधियों पर ब्रह्मास्त्र चलाया है। राहुल के कार्यक्रम के कारण कैप्टन गुट को मीटिंग में आना ही पड़ेगा। हालांकि कैप्टन के आने के आसार न के बराबर हैं। उनकी मां मोहिंदर कौर बीमार हैं।

राहुल के कार्यक्रम में सवाल-जवाब के लिए भी व्यवस्था की गई है, लेकिन हरीश चौधरी और बाजवा की कोशिश होगी कि सिर्फ अपने गुट के लोगों को ही बोलने का मौका दिया जाए। उधर, कैप्टन गुट भी पूरी तैयारी में है, अगर उन्हें राहुल के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला तो वे प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाएंगे।

विधायकों ने सोनिया को लिखा पत्र
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के करीब 35 विधायकों ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें मांग की गई है कि उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए। पत्र में लिखा है कि सभी विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर उनके साथ चर्चा करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें