फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के दौरान प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Tue, 08 Sep 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी और हाउसिंग सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के बाद कांग्रेस ने भी 11 सितंबर को मोदी के दौरे के दिन प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बीपीएल, एपीएल व अंत्योदय योजनाओं के तहत शहर के हजारों गरीब लोगों के लिए आटा, चावल व गेहूं को बंद करने के भाजपा सरकार के फैसले, बढ़ती महंगाई व जन विरोधी नीतियों के लिए विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दिन जोरदार विरोध करने का फैसला किया है।

छाबड़ा ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में सिर्फ चंडीगढ़ को राशन का अनाज बंद करने की योजना के तहत क्यों चुना। उन्होंने कहा कि गुजरात जिसे प्रधानमंत्री मॉडल स्टेट कहते हैं उससे योजना की शुरुआत क्यों नहीं की गई? पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ चंडीगढ़ के राशन धारकों को अब बजाए राशन देने के उन्हें एकमुश्त 500 रुपये महीने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या 500 रुपये में गरीबों का परिवार चल जाएगा। केंद्र सरकार का यह फैसला गरीबों को भूखा सोने के लिए मजबूर कर देगा। छाबड़ा ने कहा कि यूपीए सरकार ने सबके लिए भोजन की गारंटी की जिस योजना की शुरुआत की, उसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है और उन्हें भूखा मारने की तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें