सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा है कि अगर आप ने अपना चुनावी एजेंडा नहीं बदला तो कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित पंजाब दौरे का विरोध करेगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि केजरीवाल पंजाब के लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो आग से खेलने जैसा है। आप द्वारा यह बेहद खतरनाक राजनीति की जा रही है। पंजाब के संवेदनशील राज्य है, पहले भी लोगों की भावनाओं से खेलने का खामियाजा उठाया जा चुका है।
अगर आप खुद को देश विरोधी एजेंडे से अलग नहीं करती तो कांग्रेस केजरीवाल को पंजाब में दाखिल नहीं होने देगी। उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह से आप की फंडिंग तेजी से बढ़ रही है, इससे संभव है कि विदेश में रहने वाले असामाजिक तत्व फंडिंग कर रहे हैं। केजरीवाल के काफिले को राजपुरा या शंभू बैरियर से पंजाब में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।