फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए वादा नौकरी का, 40 लाख घरों में दस्तक देगी कांग्रेस

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन ने किया हर घर से एक युवा को नौकरी का एलान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाने के साथ कांग्रेस ने इस चुनाव में सबसे अहम युवा वर्ग को अपने पाले में करने को पूरी ताकत झोंक दी है। यूथ के लिए कांग्रेस ने अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोग्राम हर घर तों इक्क कैप्टन के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इस कैंपेन के तहत कांग्रेस हर घर से 18-35 साल के युवा को नौकरी के वादे के साथ सूबे के चालीस लाख घरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन


कैंपेन के तहत पहले सात ही दिनों में दस लाख से ज्यादा युवाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों यह प्रोग्राम लॉन्च किया था। इसमें हर घर से एक यूथ को नौकरी और जब तक नौकरी नहीं मिलती, 36 माह तक ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देनेे का एलान किया गया है। इसके लिए सरकार दस हजार करोड़ रुपये आरक्षित रखेगी। बदले में युवा और उसके परिजनों को नशों से दूर रहने की शपथ लेनी होगी।

इसके तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले नौजवान को एक यूनीक आईडी और बेरोजगारी भत्ता कार्ड दिया जा रहा है। एक्टिवेट होते ही यह सुनिश्चित करेगा कि कांग्रेस सरकार बनने के सौ दिनों अंदर उस युवा को बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाए। कैंपेन में कांग्रेस ने करीब 2400 वॉलंटियरों की फौज उतारी है, जिन्हें आई-पैक की टीमों ने बाकायदा ट्रेनिंग दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट के हुए थे तीस लाख रजिस्ट्रेशन

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
डोर-टु-डोर कैंपेन के अलावा शहरों और गांवों में बस स्टैंड और मार्केट में रजिस्ट्रेशन डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 70 हलकों में चल रहीं चालीस पंजाब कांग्रेस एक्सप्रेस वैन गांवों में जाकर मोबाइल रजिस्ट्रेशन कर रही हैं। इनका पूरा फोकस ग्रामीण इलाकों पर है, ये वैन रोजाना दो-तीन गांव कवर कर रही हैं। लुधियाना साउथ और महल कलां हलकों में बड़ी संख्या में युवतियों ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया है। अब तक सबसे ज्यादा 122713 रजिस्ट्रेशन संगरूर में हुए हैं। उसके बाद लुधियाना में 107083, जालंधर में 98199, पटियाला में 92545 और बठिंडा में 62330 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट के हुए थे तीस लाख रजिस्ट्रेशन
हर घर तों इक्क कैप्टन से पहले कांग्रेस ने युवाओं को ही टारगेट करते हुए कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट प्रोग्राम लॉन्च किया था। जिसके तहत पचास लाख युवाओं को डाटा और कॉलिंग के साथ मुफ्त स्मार्ट फोन देने का वादा किया गया है। इसके तहत भी तीस लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। यूथ को इससे पहले कभी भी कांग्रेस ने इस तरह से जोड़ने की कोशिश नहीं की थी। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस होने के बावजूद आम युवाओं को जोड़ने को कोई कैंपेन नहीं चलाई गई थी। पर युवाओं में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के बाद प्रशांत किशोर की टीम ने दो अहम कैंपेन तैयार की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें