फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 10 दिन में सिद्धू की नई टीम की तस्वीर होगी साफ, विधायक बोलारिया खाका तैयार करने में जुटे

Sat, 24 Jul 2021 06:01 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संगठन के जरिए सिद्धू पंजाब में जातिगत समीकरण को भी साधने का प्रयास करेंगे। सिखों के साथ संगठन में हिंदू चेहरों को भी वे अहम ओहदों की जिम्मेदारी देंगे। पंजाब में हिंदुओं के 38 प्रतिशत वोट हैं। शिअद पहले ही दलित के साथ एक हिंदू उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में जल्द होगा संगठन का पुनर्गठन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के साथ ही नई टीम बनाने की तैयारी भी जोरशोर से शुरू हो गई है। नवनियुक्त प्रधान की टीम में खास विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। सिद्धू के खास अमृतसर (दक्षिण) सीट से विधायक इंदरबीर सिंह बोलारिया खुद इसका खाका खींच रहे हैं। आने वाले 10 दिन में सिद्धू की टीम को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


जनवरी 2020 में आलाकमान ने कैप्टन और प्रताप सिंह बाजवा की कलह के कारण पंजाब कांग्रेस कमेटी भंग कर दी थी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पंजाब इकाई की कमेटी सहित कार्यकारी समिति और जिला कमेटियों को भंग कर दिया था। हालांकि सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बने रहने का निर्देश दिया था। इसके बाद से 19 महीनों से पंजाब में पार्टी संगठन के नाम पर सिर्फ सुनील जाखड़ ही सक्रिय थे। 

अब सूबे को नया प्रधान मिलने के बाद संगठन के पुनर्गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए प्रधान की इस टीम को बेहद खास बनाने की तैयारी की जा रही है। इस नई टीम में नए प्रधान के करीबी विधायकों को भी अहम ओहदा देने की तैयारी है। सिद्धू ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अपने खास विधायक इंदरबीर सिंह बोलारिया को जिम्मेदारी दी है। सिद्धू के करीबियों के अनुसार संगठन के गठन का काम शुरू हो चुका है। 10 दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


70 प्रतिशत नए चेहरे, युवाओं को वरीयता
पंजाब कांग्रेस प्रधान की नई टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। संगठन में 70 प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। साथ ही एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में संगठन का काम देख रहे कुछ ऊर्जावान युवाओं को मुख्य धारा में लाने की सिद्धू तैयारी कर रहे हैं। जिलों में भी अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को टीम में स्थान दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें