फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस ने मलोया में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। न्यू कॉलोनी मलोया में रविवार को चंडीगढ़ के 9वें चरण की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने किया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। भारत जोड़ो पदयात्रा का स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यह आयोजन स्थानीय पार्षद निर्मला देवी, दिलावर सिंह, विजय यादव, वासुदेवन, राहुल, ऋषि कुमार, निर्मला देवी बाला, महबूब नवाब, सोमनाथ, सतीश कुमार और दीपू की ओर से किया गया। इस दौरान पवन बंसल ने मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। बंसल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा का शुभारंभ साढ़े चार बजे हुआ लेकिन न्यू कॉलोनी मलोया के लोग दोपहर बाद तीन बजे ही मौके पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
पवन बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में भय और नफरत का माहौल बना रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे। लोगों के दिलों को जोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। भय और नफरत के साथ देश के विभाजनकारी नीतियों के कारण भारत आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बंसल ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महंगाई से जीवन मुश्किल में पड़ गया है। एचएस लक्की ने चंडीगढ़ के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया ताकि विभाजनकारी ताकतों को हराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस ही है जो भाजपा की जन और संविधान विरोधी नीतियों के विरुद्ध लड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण के राज्य समन्वयक विनोद शर्मा ने स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी, कमलेश बनारसी दास, दीपा दूबे, रमेश आहूजा, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, अच्छे लाल गौड़, मुकेश राय, राजीव मौदगिल, सतीश कैंथ, राजदीप सिद्धू, अनवर-उल-हक, जाहिद परवेज खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें