फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर्यादित शब्दों पर संयम रखें अमित शाह'

Wed, 01 Oct 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर हरियाणा का राजनीतिक माहौल खराब न करें।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों का यह स्वभाव नहीं है कि वे अभद्र भाषा बोलें या सुनें।

उन्होंने कहा कि अमित शाह राष्ट्रीय पार्टी तो क्या किसी दल के जिला अध्यक्ष बनने के लायक भी नहीं है। कोई भी हरियाणा के लोगों को डरा नहीं सकता है और न झुका सकता है। ऐसे लोगों को हरियाणा की जनता 15 अक्तूबर को माकूल जवाब देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें