फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: 2019 में सबसे बड़ी पार्टियां बनीं कांग्रेस-शिअद, इस बार उम्मीदवार फाइनल करने में पीछे

Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में वोट शेयर के हिसाब से कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। यहां तक कि सीटों के हिसाब से भी कांग्रेस व शिअद आगे थी। कांग्रेस ने जहां पिछले लोकसभा चुनाव में 40.12 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे अधिक आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं शिअद भी भाजपा के साथ गठबंधन में चार सीटें जीतने में सफल रही थी। शिअद अकेले ही दूसरे नंबर पर सबसे अधिक 27.45 वोट शेयर प्राप्त करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव के लिए छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंजाब में तमाम प्रयास के बावजूद किसी पार्टी का गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया, जिसके चलते सभी पार्टियां अकेले ही चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को उतारा है। आप ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसमें पांच मंत्रियों का भी नाम शामिल था। हालांकि जालंधर से सुशील कुमार रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद आप को एक झटका भी लगा है, लेकिन सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करने के चलते आप को सबसे अधिक प्रचार के लिए समय मिला है। 

भाजपा ने भी रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसके चलते हाईकमान ने प्रचार में जुटने के लिए निर्देश दे दिए हैं। दोनों पार्टियां अपनी दूसरी सूची फाइनल करने में भी जुट गई है। आप के लिए मुश्किल ये है कि रिंकू के भाजपा में जाने के बाद अब उसको बाकी पांच सीटों के साथ ही यहां के लिए भी दोबारा उम्मीदवार तलाश करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस व शिअद की अभी तक बैठकें ही जारी  
कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है। कांग्रेस का पंजाब में आप के साथ गठबंधन नहीं हो पाया है, जबकि कांग्रेस हाईकमान को पूरा भरोसा था कि इस बार दूसरे राज्यों की तरह ही प्रदेश में भी आप के साथ गठबंधन होगा। ये भी एक कारण है कि पार्टी को अपने उम्मीदवार फाइनल करने में देरी हो रही है। इसके अलावा पार्टी जातिगत समीकरण साधने के लिए भी प्रयास करेगी, ताकि अपने पिछले चुनाव का प्रदर्शन इस चुनाव में भी जारी रख सके। ये भी एक कारण है कि पार्टी अभी तक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है, ताकि मजबूत उम्मीदवार ही इस बार चुनाव में दिए जा सके। इसी तरह शिअद ने भी पिछले सप्ताह अपनी कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अपना रख स्पष्ट किया और पार्टी ने अब जाकर देरी से उम्मीदवार फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू की है।

फरीदकोट सीट पर दोनों कलाकार ही आमने-सामने 
पिछली बार फरीदकोट सीट पर पंजाब गायक मुहम्मद सदीक ने 83,056 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी फरीदकोट सीट पर अब तक आप व भाजपा की तरफ से घोषित उम्मीदवारों में दोनों कलाकार है। इस सीट पर आप के उम्मीदवार कर्मजीत अनमोल कॉमेडियन व फिल्म अभिनेता है। इसी तरह भाजपा ने भी पंजाबी गायक हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है। यही कारण है कि फरीदकोट से भी इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें