फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: कांग्रेस-माकपा आए साथ, भिवानी सीट दी गई, सभी 90 उम्मीदवार घोषित

Thu, 12 Sep 2024 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को दो सूची जारी की थी। अब पार्टी की तरफ से सभी 90 उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। 
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और माकपा साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने एक सीट भिवानी माकपा को दी है। यहां से ओमप्रकाश को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन उकलाना से नरेश सेलवाल, नारनाैंद से जसबीर सिंह और सोहना से रोहताश खटाना को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के सभी 90 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाते हैं। 

देर रात जारी की थी पांच उम्मीदवारों की सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को चौथी और पांचवीं सूची जारी कर दी थी। देर रात 40 के बाद पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी हुई थी। देर रात आई सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया।

काफी मंथन के बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। वहीं कैथल से आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है। पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट दिया गया है। चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल के लड़के हैं। इनके भतीजे भव्य बिश्नोई आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

नारनौंद 
नाम - जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवाड़ 
आयु -  35
शिक्षा - स्नातक
व्यवसाय : खेती बाड़ी 
राजनीतिक सफर - जस्सी पेटवाड़ का यह दूसरा चुनाव है।  2019 में इनेलो पार्टी से चुनाव लड़ा था और 4599 वोट मिले थे। इनेलो के युवा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2020 से प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हैं। 
टिकट मिलने का कारण- पिछले साढ़े 4 साल से नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में लगातार जमीनी स्तर पर काम करना और किसान परिवार और साफ छवि के चलते युवा मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन

भिवानी से ओमप्रकाश बने उम्मीदवार

65 वर्षीय ओमप्रकाश ने 2014 में यूको बैंक के चीफ मैनेजर पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वे 13 महीने किसान आंदोलन के दौरान भिवानी व दादरी जिलों में आगे रहे। माकपा व वामपंथी दलों के सांझा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें