फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खोला इनेलो की घोषणाओं का सच

Sat, 02 Aug 2014 07:59 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो की ओर से जारी घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। घोषणा पत्र में हरियाणा के विकास के जिस विजन का दावा किया गया है। उनमें से अधिकतर कार्यक्रम केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार और हरियाणा की मौजूदा कांग्रेस की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। डा. तंवर ने यह बात इनेलो के घोषणापत्र के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो ने एक बार फिर से हरियाणा की जनता को गुमराह करने के लिए कर्ज माफी का शिगूफा छेड़ा है, जबकि पूर्व में इनेलो नेताओं ने कर्ज माफी की मांग करने वाले किसानों पर गोलियां चलाने का काम किया था।

इनेलो के घोषणा पत्र में शामिल एक अन्य वायदे का जिक्र करते हुए तंवर ने कहा कि व्यापारियों को पांच फीसदी प्रोत्साहन राशि लौटाने की बात करने वाले यह क्यों भूल जाते है कि इनेलो-भाजपा की सरकार के कार्यकाल में व्यापार विरोधी नीतियों के चलते हरियाणा से व्यापारी पलायन करने लगे थे। फार्म-38 जैसे कानून लागू कर इनेलो ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी थी।
विज्ञापन

'अधिकतर मांगें हास्यास्पद'

अशोक तंवर ने इनेलो के घोषणा पत्र में शामिल आवास योजना का जिक्र करते हुए यह भी पूछा कि प्रियदर्शिनी आवास योजना से प्रदेश के हजारों परिवारों के सिर पर छत का सपना पूरा हुआ है।

साथ ही बुजुर्गो पेंशन 1200 रुपए की बात करने वालों ने गोहाना रैली के बाद कांग्रेस सरकार के एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन के फैसले को भी कोरी घोषणा बताया था, लेकिन अब खुद 1200 रुपए प्रतिमाह की बात कर रहें हैं।

तंवर ने इनेलो के घोषणापत्र में शामिल अधिकतर मांगों को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि इंदिरा पेयजल योजना के तहत हरियाणा के गरीब परिवारों को पहले ही घर पर पीने के पानी का नि:शुल्क कनेक्शन, टूटी व टंकी मिल चुकी है और इनेलो सरकार बनने पर यह उपलब्ध कराने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं के हवा-हवाई दावे

अशोक तंवर ने ग्लास्गो कॉम्नवेल्थ गेम्स का जिक्र करते हुए कहा कि यह हरियाणा सरकार की उपलब्धि रही है कि खिलाड़ियों को सर्वाधिक प्रोत्साहन हरियाणा में ही मिला है। जिसके चलते एशियाड, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरा है। उन्होंने कहा कि इनेलो आज मेडल जीतने वालों को सात करोड़ रुपए तक वायदे कर रही है, जबकि पहले हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन राशि का विरोध कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो के घोषणा पत्र से साफ हो चुका है कि उसका हरियाणा के हितों से कुछ लेना-देना नहीं है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान इनेलो नेताओं के हवा-हवाई दावों में हरियाणा की वर्तमान स्थिति का कहीं जिक्र नहीं था। जबकि आज हरियाणा सरकार के कार्यक्रमों को अपने घोषणा पत्र में नाम बदल कर शामिल कर रही है। उन्होंने हरियाणावासियों विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक दशक पहले हरियाणा की जनता इनेलो-भाजपा के संयुक्त कुशासन का दौर देख चुकी है, ऐसे में इस बार इनके बहकावे में आने की बजाए अपने विवेक से सोच समझ कर मतदान का फैसला करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें