सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जल्द ही पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। इसके लिए बैठकों का दौर सोमवार से शुरू हो गया। पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी चंडीगढ़ पहुंची। माना जा रहा है कि सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी बैठक के दौरान राज्य इकाई के पुनर्गठन और सिद्धू को लेकर रणनीति तय होगी।
नवजोत सिद्धू को कोई दिक्कत है तो मुझसे बात करें, अगले चुनाव का सरताज भी मैं हूं: कैप्टन
राहुल गांधी से सिद्धू की ट्यूनिंग अच्छी
इस पूरी कवायद का एक कारण यह भी माना जा रहा है की नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते कुछ दिनों से अपनी जिम्मेदारियां राहुल गांधी को ट्रांसफर करनी शुरू कर दी हैं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष का पद फिर से दिया जाएगा। इधर, पंजाब कांग्रेस की चिंता यह भी है कि नवजोत सिद्धू को कांग्रेस में लाने वाले राहुल गांधी ही हैं और उनकी राहुल से काफी अच्छी ट्यूनिंग है।