फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। मनरेगा का नाम बदलने और इसके प्रावधानों में छेड़छाड़ के विरोध में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में वीरवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने की।
बैठक में केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की गई। नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग का अधिकार है। यह कानून महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ा है, इसलिए इसके नाम में बदलाव स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। पहले चरण में 10 तारीख को प्रेस वार्ता होगी, जिसमें पार्टी मनरेगा में बदलाव से होने वाले नुकसान का विवरण पेश करेगी। दूसरे चरण में 11 तारीख को सेक्टर-44/45 स्थित लेबर चौक पर धरना दिया जाएगा। धरना सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है और कांग्रेस इसे कमजोर नहीं होने देगी। पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें