फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में अव्यवस्थाओं की लाइन, एक महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में अव्यवस्थाओं के चलते वीरवार को मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर न्यूरोलॉजी और सर्जरी विभाग में अव्यवस्थाओं के कारण वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिकल के 4 काउंटर में से 2 बंद रहे।
विज्ञापन

न्यूरोलॉजी विभाग की पांचवीं मंजिल पर कक्ष संख्या बी-5403 के पास बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे वरिष्ठ नागरिकों को खड़े रहना पड़ा। इस दौरान एक महिला मरीज बेहोश भी हो गई।
विकास नगर निवासी सोमिथ शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता धरूप नाथ (64 वर्ष) को दिखाने सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे थे। उनका टोकन नंबर- 35 था लेकिन दोपहर 12 बजे तक नंबर नहीं आया। उन्होंने बताया कि पहले न्यूरोलॉजी विभाग के कक्ष- 5404बी में 3-4 डॉक्टर होते थे लेकिन वीरवार को सिर्फ एक ही डॉक्टर मौजूद थी जो बाद में मीटिंग में चली गई। दोपहर 12 बजे एक महिला डॉक्टर और एक पुरुष डॉक्टर आने के बाद दो केबिन में जांच शुरू हो सकी।
विज्ञापन

टेस्ट फॉर्म भरने वाला स्टाफ गायब
सर्जरी विभाग में तीसरी मंजिल पर टेस्ट फॉर्म भरने वाला स्टाफ गायब था जिससे मरीजों को खुद फॉर्म भरने पड़े। कई मरीज पढ़े-लिखे नहीं थे। वहीं, दूसरी मंजिल पर दवा काउंटरों पर भी भारी भीड़ रही। चार में से केवल दो काउंटर ही खुले थे। मरीजों को कई दवा भी नहीं मिली। स्टाफ ने दवाएं बाहर से लेने को कहा। मरीजों ने आरोप लगाया कि खाली पेट आए वरिष्ठ नागरिकों के साथ भी स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें