फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे, बोले- मैं गांधी परिवार की रबर स्टैंप नहीं हूं

Wed, 12 Oct 2022 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

खरगे ने कहा कि विधायकों की चोरी करने वाली भाजपा को संविधान की समझ नहीं है। गांधी परिवार को  टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन में 50 साल से कम उम्र वालों के लिए सीटें आरक्षित करूंगा। 
विज्ञापन
स्वागत करते पंजाब की सीनियर नेता राजिंदर कौर भट्ठल एवं चंडीगढ़ के प्रधान एवं अन्य सीनियर नेता - फोटो : अजय वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह गांधी परिवार की रबर स्टैंप नहीं हैं। बकौल खरगे- अगर मैं अध्यक्ष बनता हूं तो गांधी परिवार के इशारे पर नहीं बल्कि सांविधानिक तरीके से कार्य करूंगा। बुधवार को चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में खरगे ने कहा कि इस तरह का बातें करने वाले लोग मेरे जरिये गांधी परिवार को टारगेट करना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबके साथ उनकी भी इच्छा थी कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनें, लेकिन गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने इस चुनाव में न उतरने का फैसला लिया। लिहाजा कांग्रेस की विचारधारा को कायम रखने और इसके आगे बढ़ाने के लिए उन्हें चुनाव में उतरना पड़ा। खरगे ने कहा कि कांग्रेस विश्व की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने अध्यक्ष पद के चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से करवाती है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधायकों की चोरी करने वाली पार्टी भाजपा को संविधान की न तो समझ है और न ही कोई कद्र। उन्होंने कहा कि वह निचले पायदान से चलकर यहां तक पहुंचे हैं और आज बतौर कार्यकर्ता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। एक अन्य सवाल पर खरगे ने कहा कि उन्हें मोदी से राजनीति सीखने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, लेकिन जो कांग्रेस में हैं वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी में एक पद के नियम के आधार पर उन्होंने नामांकन से पहले ही अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया है।

खरगे ने कहा कि देश और पार्टी की मजबूती में युवाओं की अहम भूमिका है। अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो पार्टी में 50 साल से कम आयु वर्ग के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रयास करेंगे। उनके साथ सांसद प्रमोद तिवारी और भूपिंद्र हुड्डा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें