फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कैप्टन, जाखड़ जैसे दिग्गजों के हलकों में नहीं आए दावेदार

Thu, 18 Aug 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मुकाबले किसी ने भी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। क्योंकि सभी को पता है कि इनकी टिकट तय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार शाम तक आवेदनों की पड़ताल का काम मुकम्मल कर लिया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलके पटियाला से किसी और नेता ने टिकट के लिए दावेदारी नहीं जताई है। उप प्रधान सुनील जाखड़ के हलके अबोहर से भी कोई नेता मैदान में नहीं है। इसी तरह कांग्रेस विधायक दल के नेता चरनजीत सिंह चन्नी के हलकेसे भी किसी ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है।

पूर्व प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा के भाई फतेह बाजवा के कादियां हलसे से भी सिर्फ उनका ही आवेदन आया है। जबकि, एक और दिग्गज राणा गुरजीत के मुकाबले भी किसी ने ताल नहीं ठोकी है। इन पांच हलकों से सबसे कम एक-एक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


जबकि, सबसे ज्यादा आवेदन जगरांव और बल्लूआणा विधानसभा हलकों से आए हैं। यहां से सबसे ज्यादा कांग्रेसियों ने टिकट केलिए दावेदारी जताई है। सभी 117 विधानसभा हलकों के लिए कुल 1600 लोगों ने आवेदन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम ने वीरवार शाम तक आवेदनों की पड़ताल का काम मुकम्मल कर लिया।

जानकारी केमुताबिक सभी आवेदकों ने अपने हलकों के सभी बूथों से दो-दो वोटरों का ब्यौरा दिया है। हालांकि, अभी यह पड़ताल नहीं हुई है कि यह ब्यौरा कितना सही है। कांग्रेस ने इस बार एक परिवार को एक टिकट की शर्त रखी है। इसके बावजूद एक ही परिवार के कई सदस्यों ने आवेदन किया है।

नेताओं को उम्मीद है कि अगर उम्र के चलते उन्हें टिकट न मिल सकी तो यूथ कोटे से उनके बेटो को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। इनमें रजिंदर कौर भट्ठल केभतीजे, लाल सिंह के बेटे, गुरइकबाल कौर के बेटे और अमरीक सिंह ढिल्लों के बेटे और पोते शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें