फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे सिद्धू, दिया अनोखा उपहार, बोले- कांग्रेस की जीत धधकता 'इंकलाब'

Wed, 12 Dec 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचकर सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि करीब आधा घंटे चाय के साथ चली दोनों नेताओं की बैठक के दौरान सिद्धू ने कैप्टन से अपने विवादित बयानों को लेकर सफाई दी और इस मुद्दे पर गिले-शिकवे दूर किए।
विज्ञापन


 हालांकि इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई लेकिन बैठक के बाद नवजोत सिद्धू अपने सरकारी आवास पर कुछ पत्रकारों से मिले। उनके विवादित बयानों को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर सिद्धू ने सिर्फ इतना कहा- राई का पहाड़ बना दिया गया। वे इस मसले पर और कुछ नहीं कहना चाहते।

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटने के बाद सिद्धू ने हैदराबाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर जो बयान दिए, उससे पंजाब कांग्रेस और सरकार में हलचल तेज हो गई थी। पंजाब के मंत्रियों और विधायकों ने सिद्धू को माफी मांगने या कैबिनेट से इस्तीफा देने तक ही नसीहत दे डाली थी। दरअसल सिद्धू पहले तो कैप्टन की इच्छा के विरुद्ध पाकिस्तान गए। फिर लौटकर कैप्टन के खिलाफ ही बयान दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन

कांग्रेस ने जीती सच्चाई की जंग

नवजोत सिद्धू
 इस दौरान उन्होंने कैप्टन से मिलना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि विवादित बयानों के अगले ही दिन सिद्धू ने यह कहकर मामला शांत करने की कोशिश की कि कैप्टन उनके पिता समान हैं और वे उनका बहुत आदर करते हैं। लेकिन इस सारे मामले से सिद्धू और कैप्टन के बीच सियासी खींचतान के कयास शुरु हो गए। चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू के गले में जख्म हो जाने की शिकायत के बाद वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती रहे और बुधवार को वो चंडीगढ़ वापस आए।

कैप्टन से मिलने के बाद सिद्धू अपने पुराने मित्र कपिल शर्मा के विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। कैप्टन से मुलाकात के दौरान सिद्धू ने पाकिस्तान से लाए तोहफे उन्हें भेंट किए। सिद्धू ने कैप्टन का हालचाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर सिद्धू ने उन्हें तीतर का एक स्टेच्यू भेंट किया, जिसे वे पाकिस्तान से लाए थे। 

पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुख्यमंत्री से बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से जुड़े एक सवाल पर सिद्धू ने कहा कि इधर बाबा नानक देव जी का दरवाजा खुला और उधर कांग्रेस को बंपर जीत मिल गई। 

उन्होंने कहा कि 2019 में राहुल गांधी लाल किले से झंडा फहराएंगे। सिद्धू ने कहा कि एक नौजवान नेता की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े सवाल पर सिद्धू ने कहा कि वह इस मसले पर अब और नहीं बोलना चाहते। उन्होंने इतना ही कहा कि कॉरिडोर को आतंकवाद से जोड़कर न देखा जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें