फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: आप प्रभारी ने रखा नींव पत्थर तो भड़के खैरा, विस अध्यक्ष से की शिकायत, कहा- यह विशेषाधिकार का हनन

Tue, 28 Mar 2023 07:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

भुलत्थ के एसडीएम संजीव शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने किसी भी तरह का कोई उल्लंघन नहीं किया है। विकास कार्य का नींव पत्थर पंचायत ने पंचायती राज के नियमानुसार बीडीपीओ की मौजूदगी में रखवाया है। पंचायत ने किसे मेहमान के तौर पर बुलाया है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की भुलत्थ विधानसभा में नींव पत्थर को लेकर सियासत तेज हो गई है। यहां पर विकास कार्यों का नींव पत्थर आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रणजीत सिंह राणा ने रखा तो नाराज विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिख दी। सुखपाल सिंह खैरा ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और भुलत्थ से मौजूदा विधायक भी हैं। 

विज्ञापन


खैरा का कहना कि मैं चुना हुआ विधायक हूं। मेरी जगह आप नेता से विकास कार्यों का नींव पत्थर रखवाया जा रहा है। उन्होंने इसके खातिर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और इसे विशेषाधिकारों का हनन बताया। 

विधानसभा अध्यक्ष को भेजी शिकायत में विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा है कि वह भुलत्थ विधानसभा से चुने जनप्रतिनिधि (विधायक) हैं। हलका भुलत्थ के मतदाताओं ने तीसरी बार विधायक चुना है और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुका हूं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके विशेषाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 21 मार्च को भुलत्थ के ब्लाक नडाला के गांव में जिला प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर एक ऐसे व्यक्ति से विकास कार्यों की आधारशिला रखवाई, जो कभी किसी गांव का पंच तक नहीं चुना गया और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। यह व्यक्ति खुद को भुलत्थ विधानसभा का प्रभारी बताता है। मगर मुख्यमंत्री ने ऐसे किसी भी प्रकार की गैर-सांविधानिक व गैर-कानूनी प्रणाली को मान्यता नहीं दी है।

यह मामला सीधे मेरे विशेषाधिकारों का हनन है। खैरा ने नींव पत्थर को हटवाने की मांग भी की। उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई। कहा कि मामले को प्रीविलेज कमेटी को भी सौंपा जाए। 

ऐसे ही उद्घाटन करेंगे: रणजीत सिंह राणा
भुलत्थ विधानसभा के आप प्रभारी रणजीत सिंह राणा ने कहा कि वह तो ऐसे ही विकास कार्यों के उद्घाटन व नींव पत्थर रखेंगे। सुखपाल सिंह खैरा जहां चाहे शिकायत कर लें, क्योंकि यह परंपरा उनकी ही शुरू की हुई है। वह अपना समय भूल गए हैं, जब उनका बेटा भी ऐसे ही उद्घाटन करता था... तब उल्लंघन नहीं होता था। अब सुखपाल सिंह खैरा क्यों तिलमिला रहे हैं? 

प्रशासन ने नहीं किया कोई उल्लंघन: एसडीएम
भुलत्थ के एसडीएम संजीव शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने किसी भी तरह का कोई उल्लंघन नहीं किया है। विकास कार्य का नींव पत्थर पंचायत ने पंचायती राज के नियमानुसार बीडीपीओ की मौजूदगी में रखवाया है। पंचायत ने किसे मेहमान के तौर पर बुलाया है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में ग्राम पंचायत से ही पूछे तो ज्यादा अच्छा होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें