फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कांग्रेस विधायकों ने की शकील से कांग्रेस प्रधान की शिकायत

Mon, 18 Apr 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी कम नहीं हो रही। ऐसा कोई भी अवसर जहां पार्टी को एकजुट नजर आना चाहिए, कांग्रेस के नेता गुटों में बंटे नजर आते हैं। नए घटनाक्रम में कांग्रेस के 12 विधायकों ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से मिलकर विधानसभा में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि अशोक तंवर द्वारा आयोजित की गई सद्भावना यात्रा में उक्त विधायकों को शामिल होने के लिए न्योता नहीं दिया गया। शिकायत करने वाले विधायकों में कुलदीप शर्मा, करन सिंह दलाल, रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल सूरजभान, जयवीर वाल्मीकी भी शामिल थे। खास बात यह है कि यह सभी विधायक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैं, लेकिन शिकायत लेकर पहुंचे विधायकों के साथ रणदीप सुरजेवाला और हुड्डा नहीं थे। वहीं अशोक तंवर का गुट इस मामले को पार्टी का अंदरूनी मामला बता रहा है।

इस गुट के नेताओं का कहना है कि सद्भावना यात्रा का आयोजन व्यक्तिगत तौर पर नहीं बल्कि पार्टी का कार्यक्त्रस्म है, सभी को पहुंचना चाहिए। निमंत्रण की जरूरत नहीं होती। उधर, शिकायत करने वाले विधायकों से जब इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने भी इसे प्रार्टी का अंदरूनी मामला बताकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें