फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में हंगामा

Sat, 04 Oct 2014 10:52 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कांग्रेस भवन में हुई। जिला प्रधान अनिल विज की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में नेताओं के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर देने के दौरान एक-दूसरे पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन



इसकी अध्यक्षता पंजाब सचिव व जिला प्रभारी रजिन्द्र दीपा की ओर से की गई। जिला प्रभारी रजिन्द्र दीपा ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया है कि सप्ताह के प्रथम शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की जाएगी। जबकि दूसरे शनिवार ब्लाक कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के चुनावों के लिए कांग्रेस को एकजुट करने पर जोर दिया।


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोक विरोधी नीतियों के कारण जनता दुखी है। अब पंजाब सरकार की ओर से डीजल पर एक प्रतिशत वैट लगाया गया है, जिससे लोगों को और अधिक बोझ डाला गया है। रमन भल्ला ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों को सस्ता राशन देने के लिए नीले कार्ड बनाए गए, लेकिन इनका लाभ अमीर व्यक्ति व नेताओं के चहेते ले गए।
विज्ञापन



इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के टरेइयर रमन भल्ला, सचिव विनय महाजन, पूर्व नगर पार्षद नरेश पुरी, सिटी प्रेसीडेंट ब्लाक-2 विभूति शर्मा, जोगिन्द्र एमसी, ठाकुर बलवान सिंह, बलवीर फतेहपुरिया, अनिल दारा, पूर्व पार्षद जुगल किशोर, बी.बी. खुल्लर, जोगिन्द्र पहलवान, पूर्व पार्षद डा. हकूमत राय, सचिव गोपाल महाजन, पूर्व पार्षद पन्ना लाल भाटिया, सचिव नितिन लाडी, सचिव रमेश टोला , योगी सेठ, रोहित सरना, विजय कटारूचक्क उपस्थित हुए।

बीच मीटिंग छोड़ चले गए बलवान
पठानकोट। पंजाब स्तरीय ओहदेदारी मिलने के बाद मंच पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने का मलाल नेताओं की नाराजगी के रूप में देखना पड़ता है। कांग्रेस की बैठक में हालिया बने प्रदेश सचिव बलवान सिंह को बैठने के लिए मंच पर कुर्सी नहीं दी गई। उन्हें भी आम कार्यकर्ताओं की तरह अंतिम पंक्ति में बैठा दिया गया। जबकि पूर्व मंत्री रमन भल्ला और विनय महाजन सरीखे नेताओं को कुर्सी पर बैठाया गया। लंबी चली मीटिंग में आम वर्करों की तरह डील होने पर बलवान मन्हास बीच में ही काम का बहाना बनाकर उठ खड़े हुए और वापस चले गए।

मीटिंग से गायब रहा अश्वनी गुट
पठानकोट। जिला प्रभारी राजिंद्र सिंह दीपा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्यसभा सदस्य डा. अश्वनी कुमार गुट पुरी तरह से गायब रहा। मीटिंग में पूर्व विधायक अशोक शर्मा समेत अश्वनी गुट के कई नेता नदाराद रहे। उनकी गैर मौजूदगी निकाय चुनाव से पहले पार्टी नेताओं की गुटबाजी को भी खूब हवा दे रही है।


काबिलेगौर है कि बैठक में सभी कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया गया था। बावजूद इसके  कई नेता बैठक में नजर नहीं आए। बैठक में पहुंचे नेताओं ने कहा कि पार्टी में जो खींचतान चल रही है उसे दूर करना भी बैठक का मकसद था। इस बीच जिला अध्यक्ष अनिल विज भी बैठक में नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी आवश्यक कार्य के चलते वह बैठक में शामिल न हो सके।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें