फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान तकरार में हत्या

Sat, 04 Oct 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान आपसी तकरार ने इस कदर हिंसक रूप धारण कर लिया कि लाठियों से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक का बेटा भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन




डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि दशहरे की रात पुरानी सब्जी मंडी के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिसमें मजदूर भी शामिल थे। इसी दौरान सोहन दास और उसके समर्थकों की मजदूरों के साथ तकरार हो गई। देखते ही देखते तकरार ने हिंसक रूप ले लिया और मजदूरों ने वहां खडे़ चौकीदार लाल सिंह की लाठी छीनकर सोहन दास के सिर पर वार करने शुरू दिए।



वारदात में सोहन दास को गंभीर चोटें आई और उसके बेटे सन्नी व चौकीदार को भी चोट आई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सोहन दास की मौत हो गई। दोनों घायलों को संगरूर रेफर कर दिया गया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी पंकज, राजू पासवान, विधि पासवान और काला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें