कांग्रेस ने किए चार नए वादे
- 18 से 60 साल तक की महिलाओं को प्रतिमाह 2 हजार रुपये
- एमएमपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी
- प्रदेश में जातिगत जनसंख्या सर्वेक्षण
- सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) देने का वादा
इन पुरानी योजनाओं में की बढ़ोतरी
दोगुनी बुढ़ापा पेंशन : पहले से प्रदेश में 3 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है, कांग्रेस ने इसे दोगुना करने का वादा किया है।
ओबीसी की क्रीमीलेयर 10 लाख : भाजपा सरकार ओबीसी की क्रीमीलेयर 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर चुकी है। कांग्रेस ने इसे 2 लाख बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा किया है।
सस्ता गैस सिलिंडर : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीज पर बीपीएल परिवारों के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
मुफ्त इलाज : प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज हो रहा है। कांग्रेस ने इस राशि को 5 गुना बढ़ाकर 25 लाख किया है।
300 यूनिट बिजली मुफ्त : मुफ्त बिजली योजना आम आदमी पार्टी की पुरानी घोषणा है। दिल्ली के बाद यह पंजाब में भी लागू है। कांग्रेस ने इसे दोहराया है।
100-100 गज के प्लाॅट : प्रदेश में यह योजना पहले से चालू है। कांग्रेस ने अब प्लॉट के साथ 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरों का मकान देने की गारंटी दी है।
किसान आंदोलन के शहीदों के लिए स्मारक और परिवार को नौकरी
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के विस्तृत घोषणा-पत्र में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए एक बड़ा स्मारक बनाने व शहीद किसानों के परिवारों को नौकरी देने का भी ऐलान शामिल होगा। इसके अलावा कांग्रेस ने हर वर्ग की मांगों के समाधान अपने घोषणापत्र में शामिल किए हैं, जो जल्दी ही जनता के सामने होगा।