चंडीगढ़ के मौलीजांगरा में आज कांग्रेसी नेता राकेश कुमार ने डीएसपी यशपाल से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में इलाके के लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने डीएसपी को अपनी इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि उनके इलाके में बिजली और पानी को लेकर काफी समस्या रहती है।
बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिसकी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने डीएसपी को बताया कि इलाके में सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। मौजूद लोगों में जय मंगल यादव, श्रीपाल वर्मा और राज बहादुर व अन्य लोग शामिल रहे। इससे पहले कांग्रेसी नेता और लोगों ने डीएसपी यशपाल को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया।