फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 17 बंद पार्किंग के खिलाफ कांग्रेसी नेता करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पार्किंग पर विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर और निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर निगम की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग बंद करने के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगी। पांच-पांच कांग्रेसी नेता पार्किंग के दोनों ओर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


वहीं निगम के काउंसलर रूम में प्रेसवार्ता के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जब तक पार्किंग नहीं खोल दी जाती, वे संघर्ष जारी रखेंगे। पूर्व मेयर और कांग्रेसी पार्षद सुभाष चावला ने कहा कि वित्त एवं अनुबंध समिति में विरोध के बावजूद मेयर ने निगम कमिश्नर और पार्षद आशा जसवाल की सपोर्ट से इस प्रस्ताव को पास कर दिया, पार्षद सत प्रकाश अग्रवाल भी इसके विरोध में थे, लेकिन मेयर ने इशारे से अग्रवाल को बैठक से बाहर भेज दिया और वोटिंग करके इसे मंजूरी दे दी। चावला ने कहा कि बैठक में वे इसका विरोध करते रहे।

उन्होंने कहा कि 2012 में मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव जब पास किया गया था, तब भी इन पार्किंगों को बंद करने का प्रस्ताव शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि मेयर ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा था कि पार्किंग के रेट नहीं बढ़ेंगे, जबकि सेक्शन 404 के तहत प्रशासन ने शोकॉज नोटिस जारी किया था। मेयर इसका जवाब दें कि क्या प्रशासन ने इस नोटिस को वापस ले लिया है? अगर नहीं तो वे भ्रम पैदा न करें। चावला ने कहा कि मेयर डिक्टेटर की तरह फैसला ले रहे हैं। सभी को विश्वास में लेकर फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन


अरुण सूद, मेयर  ने बताया कि मार्च में जो बैठक हुई थी। उसमें स्मार्ट सिटी की रिपोर्ट पेश की गई थी। उसमें इन पार्किंगों को बंद करने का प्रस्ताव शामिल था। तब सभी पार्षदों ने इसे मंजूरी दे दी और इसका विरोध नहीं किया। 16 मई को सभी पार्षदों व व्यापारियों को प्रजेंटेशन दिखाई जा रही है। इसमें दिखाया जाएगा कि प्रशासन कैसे प्लाजा का डेवलपमेंट करेगा, ताकि वे विरोध करने से पहले इस प्रोजेक्ट को सही रूप से समझ सकें।

निगम कमिश्नर से मिले व्यापारी 
सेक्टर-17 के व्यापारियों ने वीरवार को निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था और मेयर अरुण सूद से भी मुलाकात की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन भी मौजूद थे। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के प्रधान नीरज बजाज ने कमिश्नर को बताया कि दोनों पार्किंगों को बंद करने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है, इसलिए इन पार्किंगों को खोला जाना चाहिए। 

11:30 बजे तक बंद रहे पार्किंग
व्यापारियों ने कहा कि सुबह 11:30 बजे तक पार्किंग बंद की जाए और उसके बाद उसे खोला जाए। जब तक दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग न बन जाए। मेयर ने व्यापारियों से कहा कि एडवाइजर के साथ उनकी बैठक करवा देंगे। उनके समक्ष अपने इस प्रस्ताव को रखें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें