फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में बगावत, नेता ने कुर्ते के बटन तोड़े

Tue, 30 Sep 2014 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की शहरी सीट पर कांग्रेसियों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भले ही सीएम की पत्नी आशा हुड्डा रोहतक में ही कैंप कर रही हैं, लेकिन बगावत भी खुलकर सामने आ रही है। सोमवार को भी शहर के कई बड़े कांग्रेसी नेता और व्यापारी नेताओं की बैठक हुई।

बैठक में एक पुराने कांग्रेसी नेता सोम मलिक ने भावुक होकर अपने कुर्ते के बटन तक तोड़ डाले और कहा कि पिछले 5 सालों में जितना दर्द झेला है, उसे बता भी नहीं सकते।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं ने मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी पर अनदेखी के आरोप लगाए। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता शादी लाल बतरा ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया और आश्वासन दिया कि उनके मान सम्मान के लिए सीएम से बात की जाएगी और उनकी बात भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस बारे में सांसद बतरा का कहना है कि कांग्रेस बड़ा परिवार है। सोमवार को हुई बैठक में कुछ साथियों ने भड़ास निकाल ली। बाद में सभी ने शांति से बात सुनी। स्थानीय विधायक और सीएम से बात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें