फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज नेताओं को मनाने को कांग्रेस का बड़ा दांव

Tue, 30 Sep 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने से नाराज लोगों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिलों में प्रचार और तालमेल कमेटी का गठन कर कई दावेदारों को अहम जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की मंजूरी के बाद सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार पंचकूला जिले के लिए ओमप्रकाश देवीनगर को चेयरमैन, राजेश कोना, संतोष शर्मा को चेयरमैन, तरुण भंडारी को संयोजक नियुक्त किया गया है। अंबाला जिले के लिए अर्जुन लाल कालरा को चेयरमैन, दलीप चावला और जगदीप सिंह को को चेयरमैन, ओम गौतम को संयोजक नियुक्त किया गया है। यमुनानगर के लिए श्याम सुंदर बतरा चेयरमैन, सतपाल कौशिक  को-चेयरमैन, सुरेश ढांडा को संयोजक नियुक्त किया गया है।

कुरुक्षेत्र में सतविंद्र सिंह टिम्मी चेयरमैन, मेवा सिंह, साहिब सिंह सैनी को- चेयरमैन, कुलविंद्र खेड़ा को संयोजक नियुक्त किया गया है। कैंथल में कविराज चेयरमैन, प्रतापसिंह, रंधीर सिंह को चेयरमैन, देवीराम कासन को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला करनाल में मीना मंडल चेयरमैन, पकंज पुनिया, एससी भारद्वाज को चेयरमैन, सुनील पवार को संयोजक बनाया गया है। जिला पानीपत में बिजेंद्र कादियान चेयरमैन, दीप चंद, प्रसन्नी देवी को चेयरमैन राज कुमार पूनम को संयोजक बनाया गया है।

सोनीपत में अनिल ठाखर चेयरमैन, रामपाल सैनी, भगत सिंह को-चेयरमैन, दवेंद्र कादियान को संयोजक बनाया गया है। जींद के लिए कमल शर्मा को चेयरमैन, बलराम कटवाल, राजेश को चेयरमैन, जगबीर ढिगाना को संयोजन चुना गया है। जिला फतेहाबाद में टेकचंद मिड्डा, सुभाष बिश्नोई, अरविंद शर्मा को- चेयरमैन, जगजीत हुड्डा को संयोजक बनाया गया है।

जिला सिरसा में कुलदीप गदराणा चेयरमैन, होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता को- चेयरमैन, जगदीश कंबोज को संयोजक बनाया गया है। जिला हिसार में भूपेंद्र गंगवाला, भूपेंद्र बेनिवाला को-चेयरमैन, कुलदीप चौधरी को संयोजक बनाया गया है जबकि इस जिले के लिए अभी कोई चेयरमैन नियुक्त नहीं किया गया है।

जिला भिवानी की कमेटी के लिए ठाकुर लाल सिंह चेयरमैन, शीश राम, दलबीर को- चेयरमैन, प्रदीप गुलिया को संयोजक बनाया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में चंद्रकला चेयरमैन, ब्रज मोहन गर्ग, प्रवीण चौधरी को- चेयरमैन, सुरेंद्र नंबरदार को संयोजक बनाया गया है।

जिला रेवाड़ी में हीरालाल चेयरमैन, संजय राओ, अमृत काला को- चेयरमैन, चिंरजीव यादव को संयोजक बनाया गया है। जिला रोहतक में जयदीप धनखड़ चेयरमैन, विजय कालरा, नरेश कुमार खत्री को- चेयरमैन, सतीश भादू को संयोजक बनाया गया है।

जिला झज्जर में सतीश चिकारा चेयरमैन, भूमपाल सिंह, डा. श्याम लाल को- चेयरमैन, कृष्ण कादियान को संयोजक बनाया गया है। जिला गुडगांव में मदन लाल ग्रोवर चेयरमैन, आशा शर्मा, केएल यादव को- चेयरमैन और सुंदर सिंह को संयोजक बनाया गया है। जिला मेवात में मेहताब अहमद चेयरमैन, मोहम्मद को को- चेयरमैन बनाया गया है।

जिला पलवल में हरेंद्र पाल राणा चेयरमैन, सुनील तीवाती, मोहम्मद बिलाल को- चेयरमैन, नेतरपाल अधाना को संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि जिला फरीदाबाद में सुमित गौड़ चेयरमैन, सत्यबीर डागर, अशोक अरोड़ा को- चेयरमैन और ओपी धामा को संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें