फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की मौन साधना शुरू: नवरात्र में नहीं बोलेंगे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू, पटियाला जेल में हैं बंद

Mon, 26 Sep 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिद्धू अब पांच अक्तूबर को दशहरे पर बोलेंगे और लोगों से मिलेंगे। यह जानकारी उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर दी। नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं।  
विज्ञापन
navjot singh sidhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने लच्छेदार भाषण और क्रिकेट की कमेंटरी के जरिये लोगों का दिल जीतने वाले पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नौ दिन तक मौन व्रत पर रहेंगे। पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद सिद्धू के मौन व्रत की जानकारी उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा है कि सिद्धू नवरात्रों में मौन रहेंगे। इस दौरान वह किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात भी नहीं करेंगे। पांच अक्तूबर के बाद ही उनसे मुलाकात हो सकेगी। 

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो गए हैं। सिद्धू मां दुर्गा को काफी मानते हैं। इस दौरान वह पूरे नौ दिन मौन व्रत करके मां दुर्गा का ध्यान करेंगे। बताया जा रहा है कि जेल में सिद्धू से मिलने वालों का तांता लगा रहता है। आए दिन उनके प्रशंसक मिलने आते हैं। लोगों को परेशानी न आए, इसलिए नवजोत कौर ने सिद्धू के मौन व्रत की जानकारी सार्वजनिक की है। 
 
एक साल की सजा मिली हुई है
नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज मामले में इस समय पटियाला की सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं। सिद्धू अपने घर से 1.5 किलोमीटर दूर पटियाला के शेरावाले गेट की मार्केट पहुंचे थे। इस दौरान मार्केट में उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को घुटना मारकर गिरा दिया। इसके बाद गुरनाम की अस्पताल में मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में उन्हें पहले राहत मिल गई थी लेकिन मृतक का परिवार सिद्धू को मिली राहत के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर की। इस याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत से सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें