हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस हुड्डा ने भाजपा को समर्थन देने पर जजपा पर हमला बोला है। हुड्डा ने कहा कि वोट किसी की सपोर्ट किसी और को। यह सरकार स्वार्थ पर आधारित है। जजपा ने लोगों के जनादेश का अपमान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन में बदलाव पहले हुआ होता तो हरियाणा के चुनावी नतीजे कुछ और होते। उन्होंने कहा, चुनाव से 15 दिन पहले संगठन में बदलाव हुआ। बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस 90 में से 31 सीट जीतने में सफल रही।