फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर के खिलाफ अवमानना नोटिस लाऊंगा: जाखड़

Sat, 20 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर बिजली के मुद्दे पर झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में भीषण गर्मी में लग रहे बिजली के लंबे कटों के कारण जनता में हाहाकार है, परंतु बिजली सरप्लस करने का दावा करने वाले उप-मुख्यमंत्री जनता को कोई आश्वासन नहीं दे रहे। बिजली के मामले में झूठे वायदे करने वाले सुखबीर बादल के खिलाफ वह विधानसभा में बिजली अवमानना का नोटिस लाएंगे।

उन्होंने कहा कि सुखबीर ने जुलाई 2014 में कहा था कि अगले 15 दिनों में पंजाब सरप्लस बिजली वाला राज्य बन जाएगा। उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार से बिजली की ताजा स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


जाखड़ ने आगे कहा कि इसी साल मई में चंडीगढ़ में कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में उद्योगपतियों को रिझाने के लिए उप-मुख्यमंत्री ने पंजाब को बिजली सरप्लस वाला राज्य बताया था और साथ ही सरप्लस बिजली को अन्य राज्यों को बेचने के लिए कमेटी गठित करने का दावा भी किया था। इससे पूर्व भी वह पाकिस्तान दौरे के दौरान सरप्लस बिजली को पाकिस्तान को भी बेचने का दावा कर चुके हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शहरियों की हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा भी इस मामले में अपनी जुबान नहीं खोल रही। भाजपा के मंत्री और नेता सत्ता की आड़ में धन कमाने तक ही सीमित है। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की जनता सड़कों पर उतरे कि इससे पहले बिजली कटों को बंद किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें