फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार ने किया 1.13 लाख नौकरियों का वादा, दी एक भी नहीं'

Wed, 29 Jun 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
जालंधर में प्रेसवार्ता करते सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उप प्रधान सुनील जाखड़ ने सरकार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में 1.13 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन सात-आठ माह बाद अब तक एक भी नौकरी नहीं दी। कुछ महीने बाद पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि नवंबर-2015 में हालात बेहद खराब था। सफेद मक्खी से फसल बर्बादी को लेकर किसान धरना दे रहे थे, बरगाड़ी कांड को लेकर सारे पंजाब में गुस्सा था। अकाली, मंत्रियों के लिए पंजाब में दाखिल होना मुश्किल हो गया था। ऐसे में 19 नवंबर-2015 को कैबिनेट ने एक साल में 1.13 लाख नौकरियां देने का प्रस्ताव पास किया। फिर डिप्टी सीएम ने एलान किया कि छह माह में नौकरियां दी जाएंगी।

अप्रैल-2015 में उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 15 दिन में शुरू होगी और तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी। पर कुछ नहीं हुआ। 2012 में सरकार ने एलान किया था कि हर साल दो लाख नौकरियां देंगे। हालत यह है कि ईटीटी टीचर्स के लिए फरवरी-2014 में नौकरियां निकलीं, उसके बाद से वे तीन बार फार्म भर कर फीस दे चुके हैं। सितंबर-2015 में 1277 पटवारियों की नियुक्ति शुरू की, जो अब तक नहीं हुई। अब पुलिस विभाग में छह हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए छह लाख आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


इसमें भी सुना जा रहा है कि हलका इंचार्जों, जत्थेदारों और विधायकों की लिस्ट के आधार पर भरती होगी। नवंबर-2015 में निकाय विभाग में 670 पद भरने की प्रक्रिया में एफआईआर हो चुकी है। मामले के तार लंबी से जुड़ रहे हैं। सरकार ने 2664 क्लर्क व डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया सिर्फ पूरी की है, पर उन्हें भी अभी नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इस तरह 1.13 लाख में से सिर्फ 2664 की प्रक्रिया ही पूरी हुई है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं को धोखा देकर अपने लिए समय कमाया है। नौजवानों में इसे लेकर गुस्सा है। चुनाव घोषित होने पर शिअद को इसका सामना करना पड़ेगा। अकालियों को एक बार फिर बरगाड़ी कांड के बाद जैसे हालात मिलेंगे।

नौकरियों के नाम पर धोखे का करेंगे प्रचार
सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार की ओर से नौकरियों के नाम पर धोखे का प्रचार घर-घर किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलके विच कैप्टन कैंपेन में भी लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। वह कांग्रेस कैंपेन कमेटी से भी कहेंगे कि इस बात को घर-घर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें