फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज हैं कुमारी सैलजा: एक्शन में आया हाईकमान, मनाने की कवायद शुरू, हुड्डा को संदेश-अनदेखी नहीं कर सकते

Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले कुमारी सैलजा के बारे में अपशब्द बोलने का एक वीडियो जारी हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा ने इसकी निंदा की थी। लेकिन भाजपा ने ये मुद्दा लपक लिया और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इसे दलित बहन का अपमान बताते हुए कुमारी सैलजा को भाजपा में आने का न्योता दे दिया।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूर कुमारी सैलजा की नाराजगी को अब कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के नेता कुमारी सैलजा को मनाने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन




इस बारे में हाईकमान ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी संदेश भिजवाया है कि चुनाव में वरिष्ठ नेता की अनदेखी नहीं की जा सकती है। इस बारे में कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने हुड्डा से बातचीत भी की है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहुल या प्रियंका गांधी के चुनावी कार्यक्रम के मंच पर सैलजा दिखेंगी और उसके बाद वह चुनावी प्रचार में उतर सकती हैं।

भाजपा के न्योते के बाद सतर्क हुआ हाईकमान

भाजपा की ओर से कुमारी सैलजा को पार्टी में शामिल करने के बयान जारी होने के बाद कांग्रेस हाईकमान सतर्क हो गया है। कांग्रेस हाईकमान के पास सूचनाएं पहुंच रही हैं कि चुनाव प्रचार से सैलजा की दूरी से गलत संदेश जा रहा है। सत्ता पक्ष इसे मजबूती से उठाने की कोशिश में जुटा है। यदि जल्द ही सैलजा को नहीं मनाया गया तो पार्टी पर इसका विपरीत असर भी पड़ सकता है। उसके बाद कांग्रेस हाईकमान हरकत में आ गया है। बहुत जल्द कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल सैलजा से संपर्क कर उनकी नाराजगी दूर करेंगे। दूसरी तरफ हुड्डा से भी इस बारे में बातचीत की गई है। संभव है कि हुड्डा बहुत जल्द सैलजा से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन

खरगे की रैली में शामिल होने पर संशय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को हरियाणा में दो जनसभा करेंगे। पहली जनसभा वह अंबाला और दूसरी करनाल के घरौंदा में करेंगे। दोनों ही जनसभाओं में कुमारी सैलजा के शामिल होने को लेकर संशय है। सभी की नजरें अब खरगे की रैली पर टिकी हुई हैं। हालांकि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि वह राहुल या प्रियंका गांधी के साथ ही चुनावी प्रचार में नजर आ सकती हैं। खरगे की जनसभा में आने की उनकी संभावनाएं काफी कम हैं।

कहां हैं कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा से जुड़े नजदीकी लोगों ने बताया है कि वह इस समय दिल्ली में हैं और वहीं रुक कर अपने हलके के लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। पहले वह हरियाणा चुनाव से जुड़े मुद्दों को अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर शेयर करती थी, मगर अब उन्होंने उससे भी दूर बना ली है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हरियाणा के बाहर के मुद्दों को शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें