फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अपने बयान पर घिरे सुखबीर बादल, भाजपा नेताओं ने आड़े हाथों लिया, कांग्रेस ने भी जताई आपत्ति

Wed, 27 Dec 2023 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सुखबीर बादल के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संसद को कितनी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में जम्मू, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के मुस्लिम सांसद हैं, जो अपने इलाके के लोगों की अगुवाई करते हैं। सुखबीर ऐसे बयान से समाज को बांटने काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सिख समुदाय को एकजुट होने के लिए मुस्लिमों का उदाहरण कुछ इस तरीके से दिया कि खुद विवाद में घिर गए। सुखबीर ने कहा था कि देश में मुस्लिम आबादी 18 फीसदी है लेकिन वह एकजुट नहीं हैं, उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है, इसीलिए वे बाबरी मस्जिद की लड़ाई हार गए। उनका कहना था कि सिख श्री अकाल तख्त साहिब की छाया में एकजुट हैं लेकिन कुछ ताकतें हमें तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, सिख एकजुट रहें।

विज्ञापन


सुखबीर बादल के इस बयान में भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि बादल को अयोध्या में विवादित ढांचे के समर्थकों की हार से उदास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मन में है, सीधी बात करो। घूंघट निकालकर मत नाचिए और देश की जनता अब समझ गई है कि बादल चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए किस सीमा तक जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बादल को याद रखना चाहिए कि यह लड़ाई न किसी ने जीती है और न कोई हारा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान सभी पक्षों ने किया और शांतिपूर्वक हल निकल आया। अब राम मंदिर का निर्माण हो गया और मस्जिद बनाने के लिए भी सरकार ने अयोध्या में जमीन दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना और कौम का नुकसान कर रहे सुखबीरः ग्रेवाल

भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल इस तरह के बयान से कभी सत्ता में नहीं आ सकते। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में भाजपा के बिना अकाली दल कभी सरकार नहीं बना सकता। ऐसे बयान देकर सुखबीर अपना और कौम का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह धर्म के नाम पर सत्ता में आना चाहते हैं। 

ग्रेवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिखों के कई मसले हल किए हैं। सरकार ने 300 नामों वाली काली सूची खत्म कर दी है। जिसकी वजह से 36 सालों से विदेश में रहने वाले सिख अपने वतन नहीं आ पा रहे थे। छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन करने  के लिए पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। करतारपुर कॉरिडोर और 1984 सिख दंगों के मामलों की जांच भी उनकी वजह से शुरू हुई है।

बिट्टू बोले- समाज को बांटने का काम कर रहे सुखबीर

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सुखबीर बादल के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संसद को कितनी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में जम्मू, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के मुस्लिम सांसद हैं, जो अपने इलाके के लोगों की अगुवाई करते हैं। सुखबीर बादल ऐसे बयान से समाज को बांटने काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें