फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-शिअद में प्रत्याशियों को लेकर असमंजस, कई सीटों पर दो से तीन दावेदार

Tue, 09 Apr 2024 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

कांग्रेस की टिकट को लेकर दिल्ली में पेच फंसा हुआ है, जबकि अकाली दल के कई सीटों पर उम्मीदवार उतारना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि 1997 के बाद अकाली दल पहली बार भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने जा रहा है। तीन सीटों पर तो तकडी चुनाव चिह्न पहली बार दिखाई देने जा रहा है। होशियारपुर, गुरदासपुर व अमृतसर से अकाली दल पहली बार मैदान में है। लिहाजा अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल फूंक फूंककर कदम रख रहे हैं। उनके लिए पार्टी की साख को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अभी तक किसी भी पार्टी ने पूरी 13 सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की तरफ से एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, जबकि आम आदमी पार्टी नौ और भाजपा छह उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को आप व भाजपा की तरफ से टिकट मिल चुका है, उन्होंने अपना प्रचार तेज कर दिया है, जबकि अकाली दल व कांग्रेस नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

एक-एक सीट पर तीन-तीन उम्मीदवार
वहीं, पंजाब में कांग्रेस की छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं। वहीं तीन सीटें ऐसी हैं, जहां तीन-तीन उम्मीदवार टिकट लेने की कोशिशें में जुटे हुए हैं। पंजाब के सांसदों के अलावा अन्य दावेदार भी दिल्ली में डेरा डाले बैठे हैं। सभी अपना पक्ष रखने के साथ-साथ टिकट की जोड़ तोड़ में लगे हुए हैं। जालंधर में चौधरी परिवार व चन्नी को लेकर पेच फंसा हुआ है, जबकि आनंदपुर साहब से मनीष तिवारी व राणा गुरजीत सिंह के बीच गेम चल रही है। अमृतसर से गुरजीत औजला व ओपी सोनी के बीच मामला अटका हुआ है।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल  ने अपने 13 संसदीय हलकों में उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए हाल ही में बुलाई गई बैठक में संगरूर, अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब की सीटों पर विचार किया गया। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई बैठक में अमृतसर से अनिल जोशी, पटियाला से सुरजीत रखड़ा, संगरूर से परमिंदर सिंह ढींडसा का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया है। 

प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और डॉ. दलजीत सिंह चीमा के बीच आनंदपुर साहिब सीट को लेकर कांटे की टक्कर है। अगर पार्टी ने यह सीट डॉ. चीमा को दी तो चंदूमाजरा को पटियाला भेजना पड़ेगा, जहां वह पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसी संसदीय सीट की एक सीट पर उनका बेटा विधायक भी रह चुका है। अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल व उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल दोनों मौजूदा शिअद सांसद हैं। बीबी हरसिमरत कौर इस बार कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसको लेकर पार्टी अंदरूनी सर्वे भी करवा रही है और वर्करों की नब्ज भी टटोल रही है। 

जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा: चीमा
अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि पार्टी के वर्करों में पूरा उत्साह है और अकाली दल दमदार उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरने जा रहा है। पार्टी के बीच उम्मीदवारों को लेकर विचार चल रहा है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों पर चल रहा विचार: वड़िंग
पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग का कहना है कि कांग्रेस पंजाब में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी के पंजाब प्रभारी दविंदर यादव व दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में उम्मीदवारों को लेकर विचार चल रहा है। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें