फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 84 के दंगे का कड़वा सच कबूला : ग्रेवाल

Wed, 21 Sep 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि आखिरकार कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1984 के सिख दंगे का कड़वा सच कबूल किया है।
विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिख विरोधी है। जिस तरह दिल्ली समेत देश के विभिन्न जगहों पर 1984 में सिखों पर योजनाबद्ध तरीके से अत्याचार हुआ उससे दुनिया भर में रहने वाले सिख भलीभांति परिचित हैं। ग्रेवाल कैप्टन के उस राजनीतिक विश्लेषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होेंने 1984 के दंगों के कारण सिख समुदाय द्वारा कांग्रेस की हिमायत न करने पर प्रतिक्रिया दी व्यक्त की थी।  

ग्रेवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सिख धर्म का कैसा सत्कार करती है, उसे उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र के ऊपर श्री दरबार साहिब की तस्वीर पर झाडू़ लगाकर जाहिर कर दिया है। चुनाव मैनिफेस्टो की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से करके तथा पांज प्यारों की तुलना अपने दिल्ली, यूपी के नेताओं से करके सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने तो सिख पंथ से माफी मांगने को भी मजाक बना दिया तथा सेवा भावना की जगह तस्वीरें खिंचवाने को ज्यादा तरजीह दी। हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता ऐसे हैं जो वोट की खातिर कुछ भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें