उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के पास 2007 से 2017 तक काफिले में 33 वाहन थे और कैप्टन अमरिंदर के सीएम बनने पर वाहनों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन आरटीआई के माध्यम से यह खुलासा हुआ है कि सीएम भगवंत मान के काफिले में 42 कारें हैं।
राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा प्रस्तुत आरटीआई के उत्तर का हवाला देते हुए बाजवा ने कहा कि 20 सितंबर 2021 से 16 मार्च 2022 तक मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले में 39 कारें थीं। बाजवा ने भगवंत मान पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान जब संगरूर से सांसद थे तो उपदेश देते थे। बाजवा ने मान से पूछा कि क्या वह पंजाब के नागरिकों को बताएंगे कि वाहनों का इतना बड़ा काफिला किस मकसद से रखा है? दूसरी ओर इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने चुप्पी साधी हुई है।