फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रावासों में काम करने वालों पर आया यह फैसला.. जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में दस साल से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा या नहीं। इस लेकर असमंजस है। कर्मचारी परेशान हैं क्योंकि उन्हें बताया ही नहीं जा रहा है कि उनके भविष्य को लेकर क्या स्थिति है।
विज्ञापन

पीयू में छात्रावासों की संख्या 20 है। इन छात्रावासों में पिछले 10 साल से तमाम कर्मचारी काम कर रहे हैं। नियमों के अनुसार उन्हें स्थायी किया जाना था, लेकिन नहीं किया गया। पिछले दिनों एक पत्र जारी हुआ था, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने पीयू पर दबाव बनाया तो दूसरा पत्र भी जारी हुआ। उसमें पहले जारी पत्र का हवाला दिया गया, लेकिन कर्मचारियों को साफ नहीं बताया गया कि वह स्थायी हो गए या नहीं। इसे लेकर कर्मचारी परेशान हैं।
कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना है कि स्थायी करने के लिए दस साल की अवधि का शुभारंभ अभी से माना जा रहा है। यानी कुछ समय पहले से कर्मचारियों ने काम शुरू किया है और दस साल उनके पूरे हो जाएंगे तो उन्हें स्थायी किया जाएगा या डीए आदि का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों में आक्रोश है। वे पीयू से अपना रुख साफ करने की मांग कर रहे हैं, अन्यथा वे दूसरा कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें