फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दो घंटे दर्द से तड़पता रहा अनश्ानकारी

Thu, 03 Jul 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-5 के शिक्षा सदन के बाहर कंप्यूटर लैब सहायकों का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। इसी बीच एक लैब सहायक देवेंदर की तबीयत खराब हो गई और वह करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद जनरल अस्पताल से एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे, वह भी खराब ब्लड प्रेशर चेकअप मशीन लेकर। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी दूसरी मशीन एंबुलेंस से लाने गया, लेकिन वह भी खराब मिली।

इसी बीच देवेंदर का शरीर अकड़ने लगा। उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकली रही थी और वह पानी तक नहीं निगल पा रहा था। यह देखकर साथियों ने हंगामा कर कर दिया।

कई बार कॉल करने के बाद मौके पर डॉक्टर पहुंचे

इसके बाद फिर दूसरी एंबुलेंस को भेजने के लिए फोन किया, लेकिन वह भी आधे घंटे बाद पहुंची। इसी बीच देवेंदर को चम्मच से किसी तरह पानी पिलाया गया। इसके बाद उसे थोड़ी राहत मिली।

दूसरी एंबुलेंस में मौजूद कर्मी ने लैब सहायक देवेंदर का ब्लड प्रेशर चेक किया। ब्लड प्रेशर ठीक था, लेकिन परेशानी क्यों आई, स्वास्थ्यकर्मियों को यह पता नहीं चला। राज्य प्रधान ने बताया कई बार कॉल करने के बाद मौके पर डॉक्टर पहुंचे। उन्होंने ब्लड प्रेशर जांचा तो लो था। इसके बाद उसे दवा दी गई।

राज्य प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस तो भेज दी जा रही है, लेकिन एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मी सही तरीके से बीपी भी नहीं जांच पा रहे हैं। ऐसे कर्मियों को भेजने से क्या फायदा?

तीन लैब सहायकों की तबीयत बिगड़ी

गुड़गांव के  देवेंद्र
अंबाला की प्रियंका
गुड़गांव के पूनम

ऐसे बढ़ रहा ग्राफ
29-30 जून : लैब सहायक संदीप, राजेश और नसीब
29 जून : नीलम और पिंकी
30 जून : पूनम बीमार हुई
1 जुलाई : संदीप और पूनम की दोबारा तबीयत खराब हुई
2 जुलाई : देवेंद्र, प्रियंका, पिंकी। पूनम की फिर तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

निदेशक से सहमत नहीं है लैब सहायक

शाम चार बजे शिक्षा निदेशक विवेक अत्रेय के साथ कंप्यूटर लैब सहायकों की बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि फिलहाल छह माह की तनख्वाह तीन हजार रुपये के हिसाब से 11 जुलाई तक दी जाएगी।

उसके बाद मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा से मीटिंग के बाद अन्य माह की सैलरी डीसी रेट के हिसाब से मिलेगी। राज्य प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ चार बार मिल चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। इसलिए जब तक डीसी रेट से तनख्वाह नहीं दी जाएगी, लैब सहायकों का आमरण अनशन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें