एमबीबीएस और एमडी करने वाले युवाओं को अब डॉक्टर बनते ही एक नई शर्त पूरी करनी होगी। कोई भी इस नियम को मानने के लिए ना-नुकुर भी नहीं कर पाएगा। हरियाणा में यह नियम लागू हो रहा है। सरकार ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मानसून सत्र में इसके लिए एक बिल पेश किया जाएगा।
नए नियम के तहत हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाले डॉक्टरों को अब एक साल की सेवा हरियाणा में ही देनी होगी। कोई डॉक्टर सरकार के इस फैसले को मानने के लिए ना नुकुर नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मानूसन सत्र में सरकार इस प्रस्ताव को सिरे चढ़ाने के लिए एक बिल लाएगी।
मानसून सेशन में इस बिल को मंजूरी मिल जाएगी और फिर यह नया नियम हरियाणा में लागू हो जाएगा।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा