फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-अपीयर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ी.. परीक्षा हो नहीं सकती, कैसे होगी प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के री-अपीयर स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ गई है। आगामी महीनों ने उनकी प्लेसमेंट होनी है और रिजल्ट हाथ में आया तक नहीं। एक या दो पेपर में फेल होने वाले इन छात्रों की परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन इस बार यह सिस्टम भी खत्म हो गया। एनएसयूआई के छात्र नेता आयुष समेत कई छात्रों ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखा है। कहा है कि जल्द से जल्द रास्ता निकाले जाएं।
विज्ञापन

हर साल री-अपीयर हजारों छात्र आते हैं। यह छात्र पीयू कैंपस के अलावा कॉलेजों से भी होते हैं। कई छात्र जानबूझकर भी री-अपीयर लेते हैं ताकि अंक और बेहतर आ सकें और प्लेसमेंट अच्छी मिल सके। जनवरी में जिन छात्रों की री-अपीयर आई थी उनके मार्च में एग्जाम होने थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाए। जुलाई व अगस्त माह में इंजीनियरिंग समेत कई कक्षाओं में छात्रों के प्लेसमेंट होते हैं। उसके बाद वह ट्रेनिंग पर जाते हैं। अब प्लेसमेंट का समय सामने है और पीयू प्रशासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया। छात्रों ने पत्र में कहा है कि री-अपीयर का फैसला सबसे पहले लेना चाहिए था जो अब तक नहीं किया गया। हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। उन्होंने कहा है कि दो से चार दिन में इस पर फाइनल निर्णय लिया जाए और छात्रों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें